फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी का पानी रोके जाने पर मनाया जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद तथा मानवाधिकार मिशन के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर के जमीनबुढ़ान मुहल्ला स्थित एक स्थान पर जम्मू -काश्मीर के पुलवामा की घटना के बाद केंद्र सरकार द्वारा रावी, सतलज और व्यास के पानी को पाकिस्तान न जाने देने की घोषणा करने पर हर्ष प्रकट किया। साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। खूब अबीर गुलाल उड़ाया। मानवाधिकार मिशन के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने कहा कि भारत द्वारा लाख समझाने के बाद भी पाकिस्तान द्वारा हमारे सैनिकों पर आत्मघाती हमला करता जा रहा है। जिसके विरोध मे भारत सरकार कड़ा रुख अपनाया है। नदियों पर शाहपुर कांडी डैम बनाने की आधारशिला रख दी है। अब इन नदियो के पानी को रोककर अब जम्मू-कश्मीर और पंजाब क़ो देगा। इस मौके पर निरंजन राजभर, श्रवण कुमार मद्धेशिया, प्रकाश पांडेय, राजकुमार मौर्य, मोनू पांडेय, बिट्टू पांडेय, सोनू पांडेय, अरविंद कुमार, रमेश राम, रामजीत पांडेय, राजकुमार दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें