मधुबन। नगर पंचायत के भोलारोड स्थित विद्युत विभाग कार्यालय पर मंगलवार को अधिशासी अभियंता डी.डी. शर्मा की अध्यक्षता में सर चार्ज समाधान योजना के तहत कैंप लगाया गया। जिसमें नगर के बकायादार उपभोक्ताओं द्वारा 4 लाख 65 हजार रुपये योजना के तहत जमा कराया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि विद्युत बिलों पर सर चार्ज समाधान योजना के तहत ब्याज माफ करने के लिए 15 फरवरी तक यह योजना संचालित की जा रही है। कहा कि निर्धारित समय बीतने के बाद बिजली बकायादारों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसडीओ मनोज कुमार, अवर अभियंता मुकेश कुमार, दीपक चौरसिया, लल्लन सोनकर आदि मौजूद रहे।