क्षेत्रीय मंत्री हिमांशु राय का स्वागत सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। इस अवसर पर पार्टी उपाध्यक्ष संतोष राय ने कहा कि मंडल सेक्टर बूथ कमेटी की सदस्यता से भाजपा पार्टी मजबूत होगी। शीर्ष नेतृत्व ने एक कुशल संगठन कर्ता एवं गांव गांव में भाजपा की अलख जगाने वाले हिमांशु राय को जो सम्मान दिया है इससे क्षेत्र के नौजवानों में उत्साह जगा है। नगर पंचायत चेयरमैन बेदाना सोनकर ने कहा कि बुरे दिनों में भी हिमांशु राय भाजपा को मजबूत करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ लगे रहे। व्यापार मंडल के महामंत्री पंकज गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं से कंधे से कंधा मिलाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नारों को सफल बनाने के लिए सरकार की नीतियों को गांव-गांव पहुंचाने में हिमांशु ने अहम योगदान दिया। इस अवसर पर अवधेश राय, पवन सोनकर, श्रीकांत श्रीवास्तव, नरेंद्र साहनी, प्रेमचंद पटेल, उमा शंकर पांडेय, सुभाष मौर्य ,सुरेंद्र राय, आजाद जायसवाल ,सुरेश उपाध्याय ,बबलू पांडेय, मनोज कुमार सचिन विश्वकर्मा, प्रवीण राय, विकास वर्मा और आशीष शर्मा आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो