फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलक्स स्पोर्टिंग क्लब मऊ ने किया ट्राफी पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। स्थानीय कस्बा स्थित विक्ट्री इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहा स्व. रामानंद राय स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच आजाद स्पोर्टिंग क्लब मऊ तथा डिलक्स स्पोर्टिंग क्लब मऊ के बीच खेला गया। डिलक्स स्पोर्टिंग क्लब मऊ ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए आजाद स्पोर्टिंग क्लब मऊ को 1-0 से हराकर ट्राफी ओर कब्जा कर लिया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने मैच के विजेता टीम तथा उपविजेता को ट्राफी प्रदान किया। मैंन आफ द सीरीज डिलक्स स्पोर्टिग क्लब के खिलाड़ी हबीबुल रहमान तथा इसी टीम के खिलाड़ी मुहम्मद सज्जाद को मिला। टूर्नामेंट के आयोजक तथा विद्यालय के प्रबंधक धर्मेद्र कुमार तथा प्रधानाचार्य विश्वामित्र मिश्र ने आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मुन्ना शाही, श्रीधर राय, विनय राय, मारकंडेय राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें