रानीपुर। स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय स्थित गोकुलपुरा प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय के कुल 261 छात्र-छात्राओं को शनिवार को स्वेटर वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्रीराम सोनकर ने छात्रों को स्वेटर वितरित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं अभिभावकों तथा अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज विद्यालय के यही बच्चे कल के देश के भविष्य हैं। इन्हें निखारने की जरूरत है। विधायक ने केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में चलाई जाने वाली योजनाओं की विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी रजनीश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम, प्रधानाध्यापक ब्रह्मानंद सिंह, ग्राम प्रधान बृजेश सिंह, अजय सिंह, शाइस्ता, सुबोध आदि काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।