घोसी। तहसील क्षेत्र के पकड़ी गांव में गुरुवार को शुभ क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन का कादीपुरा क्रिकेट क्लब और मधुबन क्लब के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मधुबन की टीम ने 77 रन बनाया। 78 रन के विजय लक्ष्य लेकर उतरी कादीपुरा क्रिकेट टीम 73 रनों पर सिमट गई। उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करने पर मधुबन क्रिकेट क्लब के आनंद मैन ऑफ द मैच बने। इससे पहले दूसरे दिन खेल का शुभारंभ कांग्रेस जिला सचिव प्रदीप सिंह सिसोदिया द्वारा किया गया। इस मौके पर संयोजक अभिनव सिंह, भूपति सिंह, राजेश सिंह, उदयप्रताप सिंह, देवेश सिंह, देवी शरण सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।