फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के सहुवारी गांव शौचालय निर्माण में कतिपय लोगों द्वारा बाधा डालने वालों के खिलाफ ग्राम प्रधान चंद्रजीत राजभर ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि गांव में शौचालय निर्माण कार्य में कुछ लोग बाधा डाल रहे। सहुआरी डीही में आराजी नबर 34 तथा आराजी नंबर 32 में कुल 13 शौचालयों का निर्माण हो रहा है। एक व्यक्ति ने 100 नंबर की पुलिस बुलाकर लाभार्थियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि अड़ंगा डालने वाला दबंग व्यक्ति अपराधी किस्म का है। राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा विपक्षियों को शह दिया जा रहा है। इसके चलते कुल 13 शौचालयों का निर्माण कार्य रुका पड़ा है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को मामले का निस्तारण करने का आदेश दिया था, लेकिन अभी तक समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें