फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइटे खराब होन से अेंरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार तथा आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर लगी स्ट्रीट लाइट वर्षो से खराब पड़ी है। लाइटें नहीं जलने से यहां अंधेरा होना आम बात है। शिकायत के बाद भी अधिकारी लापरवाह बने हैं। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। बाजार के चौक पर मौजूद पशु अस्पताल, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पास लगभग दो वर्ष पूर्व सार्वजनिक स्थलों पर स्ट्रीट लाइट लगाया गया। लेकिन उचित रख रखाव के अभाव में यह खराब हो गई। क्षेत्र के बेचन गुप्ता, अवधेश कुुमार,घूरा मद्धेशिया, पवन मद्धेशिया, रामायन वर्मा का कहना है कि स्ट्रीट लाइट के खराब होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है। अब जिलाधिकारी को पत्रक देकर समस्या के समाधान की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें