फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार की नीतियों की निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तत्वावधान में नगर क्षेत्र के भातकोल मोड़ पर सभा हुई। इसमें मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों की निंदा की गई। सभा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य तथा पूर्व विधायक इम्तियाज अहमद ने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था में काफी गिरावट आई है। सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी लगातार गिर रही है। देश का वित्तीय घाटा चरम पर बढ़ता जा रहा है। कहा कि डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा रुपया अब तक सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। कहा कि पिछले 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो वायदे देश की जनता से किए थे, उसमें से कोई भी वायदा अब तक पूरा नहीं किया। कहा कि चुनावी वायदे के मुताबिक न तो किसानों के कर्जे माफ हुए और न ही उनको फसल के उपज का लाभकारी मूल्य ही मिला। सभा को विनोद राय तथा राम सोच यादव ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें