फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोष्ठी में सीखने पर किया गया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के चंद्रा पब्लिक स्कूल में शनिवार को एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों के बीच सीखने की क्षमता पर गहन मंथन किया गया। गोष्ठी में शिक्षकों ने अभिभावकों को जहां उनके बच्चों के शैक्षिक स्तर की जानकारी दी, साथ ही इस स्तर को बढ़ाने के लिए शिक्षकों के साथ अभिभावकों को मेहनत करने की बात कही। गोष्ठी के बाद प्रीमीड टर्म में शामिल कक्षा नर्सरी से 12 तक छात्रों को परिणाम युक्त दस्तावेज प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक एडवोकेट विजय बहादुर पाल, उपप्रधानाचार्या सविजा पीटर सहित स्कूल स्टॉफ और छात्र और उनके अभिभावकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें