बढ़ुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सुखापट्टी गांव में बुधवार की दोपहर डेढ बजे के करीब नलकूप के पट्टे की जद में आने से सात वर्षीय बालक घायल हुआ। परिवार के सदस्यों ने उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घायल बालक आकाश यादव 7 सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सुखा पट्टी गांव निवासी नगीना यादव का पुत्र है। बुधवार की दोपहर नलकूप से खेत की सिंचाई का काम किया जा रहा था। इस दौरान आकाश वहां पर खेलते-खेलते पहुंच गया। इस दौरान आकाश का पैर फिसला और नलकूप के पट्टे की जद में आ गया। इस दुर्घटना में बालक को गंभीर चोटे आई। आनन फानन में परिवार के सदस्य बालक को उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।