फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से गिरकर युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार की दोपहर एक बजे खेत में जुताई कर रहा युवक ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गया। परिजनों ने घायल को आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। मुस्तफाबाद गांव निवासी आदर्श कुमार (26) पुत्र मरछू राम सोमवार को गांव के बाहर अपने खेत में बुआई के लिए ट्रैक्टर से खेत को बराबर करने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से गिरकर घायल हो गया। सदर अस्पताल में घायल आदर्श की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें