वलीद्पुर । राम जानकी मंदिर मुहम्मदाबाद गोहना के तत्वावधान में कस्बे के राजगद्दी के मैदान में चल रहे पांच दिवसीय श्रीराम कथा में वाराणसी से पधारे पं. हरि मोहन ने भगवान श्री राम और पवनसुत हनुमान की कथा श्रद्धालुओं को सुनाया। कहा कि कलयुग में दो ही महान पूज्यवान और प्रिय देवता हैं ,ये हैं शक्ति और हनुमान । शक्ति दुर्गा की प्रतीक हैं और हनुमान सेवा और समर्पण के प्रतीक हैं। हमारे पूर्वजों ने हमेशा संकट से मुक्ति पाने के लिए देवी की आराधना की है। भगवान श्री राम की शक्ति पूजा सर्वविदित है। मानवता के कल्याण के लिए हम सभी को देवी देवताओं की उपासना करनी चाहिए। धर्म कभी आपस में बैर करना नहीं सिखाता, अच्छे कर्म करके ही हमें सिद्धि प्राप्त हो सकती है सेवा कहा कि प्रेम समर्पण से किया हुआ कार्य ही हमें अच्छे मार्ग पर चलाता है। अंत में आरती की गई और लोगों में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर पं. दिवाकर चौबे ,संतोष चौरसिया ,मानिक खन्ना समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस प्रवचन में भाग लिया।