फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 हजार 230 बच्चों को पिलाई गयी पोलियो की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। राष्ट्रीय पर्व पल्स पोलियों दिवस के मौके पर रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉक्टर एपी सिंह और तहसीलदार नरेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से पांच वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियों की दो बूंद दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान कुल 17 हजार से भी अधिक बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई गई। तहसील क्षेत्र में कुल 148 बूथों पर रविवार को पांच वर्ष तक के 17230 बच्चों को पोलियों की दवा पिलाई गई। इस बारे में जानकारी देते हुए सीएचसी प्रभारी डॉ एपी सिंह ने बताया कि सोमवार से बुधवार तक स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा डोर टू डोर जाकर पोलियो का खुराक पिलाई जाएगी। ईंट भट्ठे एवं चिह्नित स्थानों पर जिन बच्चों ने दवा नहीं पी उन्हें भी टीम द्वारा दवा पिलाया जाएगा। टीम में डॉक्टर आनंद कुमार, डॉक्टर अजय यादव, डॉक्टर इकबाल अहमद, डॉक्टर संतोष यादव, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रामकुमार यादव, चंद्रजीत यादव, सतीश चंद्र, राममूर्ति आदि लोगों का विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें