फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत नहीं मिलेगी कोई राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सरकार की ओर से कोई रकम अनुदान में नहीं दी जाएगी। इस आशय का जवाब महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला संयोजक राघवेंद्र शर्मा के पत्र पर दिया है। मंत्रालय के पत्र में कहा गया है कि योजना का मुख्य उद्देश्य लिंगानुपात में हो रहे गिरावट के प्रति लोगों में जागरूकता लाना है। महिला एवं बालविकास मंत्रालय के सेक्शन ऑफिसर राजीव कुमार भाटिया ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना लड़कियों की संख्या में हो रहे गिरावट को रोकने के लिए चलायी जा रही है। इस योजना के तहत लड़कियों को 2 लाख रुपये दिए जाने का आश्वासन पूर्णतया धोखाधड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें