कोपागंज। से भातकोल की ओर जाने वाली सड़क की स्थिति दिन प्रति दिन दयनीय होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से आना जाना मुश्किल हो रहा है। हिकमा चट्टी के पास स्थिति सड़क का अस्तित्व ही गायब हो गया है। हमेशा जलजमाव होने से आए दिन लोग चुटहिल हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह जमकर पी डब्ल्यूडी तथा जिलाप्रशासन के विरुद्ध नारेवाजी कर प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कोपागंज से भातकोल तथा पूराघाट जाने वाली रोड भी पूरी तरह से टूटी पड़ी है। नालियों का गंदा पानी सड़क पर बने गड्ढों में भर जाता है। इस समय रोड का इतना बुरा हाल है कि लोग पैदल भी नहीं चल पा रहे हैं। कुछ दिन पहले विभाग द्वारा इन गड्ढों को मिट्टी डालकर भरा गया था जिससे पूरी सड़क पर कीचड़ हो जाने से पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। शिकायत करने पर भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क की मरम्मत नहीं कराया गया तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में एखलाख अहमद, रामकरन चौहान, मुहम्मद अकरम ,विजयी चौहान, जवाहिर लाल, अनिल कुमार, मुहम्मद यूनुस, रेयाज अहमद, राजेश, प्रेमचंद, बहादुर, लालमोहन, मौलाना महफुजूर रहमान आदि शामिल रहे।