फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का पोल उखाड़ने को लेकर मारपीट, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसेना। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्राम सचुई-बेलभद्र के बनपुरवा में स्थित एक बिजली पोल को उखाड़ने के विवाद में सोमवार की शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के रूपेश, अरविंद पुत्रगण राजेन्द्र यादव, शिला देवी पत्नी राजेन्द्र, हीरामन पुत्र रामकन एवं दूसरे पक्ष के ओमप्रकाश पुत्र बासदेव व विजय पुत्र छागूंर सहित अन्य कई लोग घायल हो गये। मामला थाने पर पहुंचने पर पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया है। बताया जाता है कि राजेन्द्र के दरवाजे सामने स्थित विद्युत पोल को विपक्षियों द्वारा उखाड़ा जा रहा था। जिसका विरोध किये जाने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें