फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारी बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ब्रह्माकुमारी संस्था के मऊ सेवा केंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा भाइयों की कलाइयों पर पवित्रता की सूचक राखी बांधा। साथ ही सभी को तिलक लगाकर उनका मुंह मीठा कराया। इस मौके पर सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी विमला बहन ने कहा कि यह पर्व केवल भाई बहनों के संबंध तक ही सीमित नहीं है। बल्कि यह पर्व हमें उस स्लोगन की याद दिलाता है जिसमें कहा गया है कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में सब भाई-भाई। एक परमपिता की संतान होने के कारण विश्व की हर जाति धर्म की मनुष्यात्माएं आपस में भाई हैं और हमारा रिश्ता एक दूसरे के बीच पवित्रता का है। रक्षा सूत्र बांधने का अर्थ है विकारों और बुराइयों रुपी दुश्मन से हम अपनी रक्षा करने के लिए प्रतिज्ञाबद्ध हों। ब्रह्माकुमारी बहनों ने बाल सुुधार गृह में जाकर बच्चों को राखी बांधते हुए उन्हें वास्तविक रक्षाबंधन से अवगत कराते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें उमंग उत्साह दिलाया। इस अवसर पर तेज प्रताप सिंह, सुुरेश मौर्य, डॉ. केसी राय, विनीता पांडेय, विवेकानंद त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें