फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। रानीपुर ब्लाक के खुरहट स्थित 236 एमजी राजकीय नलकूप के मोटर का पम्प का तीन हफ्ते से खराब पड़ा हुआ है। जिसके कारण नलकूप ठप् पड़ा हुआ है। नलकूप के न चलने के कारण धान की रोपाई के महत्वपूर्ण समय में किसानो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।किसानो के सैकड़ों एकड़ खेतों में धान की रोपाई का कार्य प्रभावित हो रहा है।किसान किसी तरह निजी संसाधनों से पानी चलाकर रोपाई कर रहे हैं जो उन्हें काफी महंगा पड रहा है ।इस सम्बन्ध में क्षेत्र के सूरज यादव,खरभान यादव,जितेंद्र चौहान आदि का कहना है कि नलकूप का पंप ठीक कराने के बावत कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन अभी तक नलकूप का खराब पड़ा मोटर का पंप ठीक नहीं कराया जा सका है।इस सम्बन्ध में अवर अभियन्ता प्रमोद श्रीवास्तव का कहना है कि खराब मोटर को मरम्मत के लिए भेज दिया गया है जैसे ही मोटर का पंप बनकर आ जाता है, नलकूप को चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें