फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: चुनावी शिकायतों का समाधान 12 टीमें 100 मिनट में करेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से ही जिले में उड़न दस्ता सक्रिय हो गया है। जिले में कुल 12 टीमें बनाई गई हैं, जो चुनाव में किसी भी समस्या का समाधान 100 मिनट में करेंगी। किसी भी प्रकार की चुनावी शिकायत सी-विजिल एप, कंट्रोल रूम को प्राप्त होने पर यह टीम फौरन मौके पर पहुंचेगी। शिकायतों का समाधान करेगी। शिकायतों के समाधान करने में टीम को अधिकतम 100 मिनट का समय लगेगा। जिले में उड़न दस्ते की 12 टीमें बनाई गई हैं। इसके लिए हर विधानसभा क्षेत्र में तीन उड़न दस्तों की तैनाती की गई है। यह दस्ते आठ घंटे में बदलते रहेंगे। इसके लिए 36 मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं, इसमें हर टीम के साथ एक उप निरीक्षक व दो सिपाही व एक चालक को लगाया गया है। इसमें जेई से लेकर विभागों में तैनात इंस्पेक्टरों को जिम्मेदारी दी गई है। सी-विजिल पर सूचना प्राप्त होने के बाद 15 मिनट के अंदर उड़न दस्ता को कंट्रोल रूम के जरिए जानकारी दी जाएगी। थाना पर मौजूद उड़न दस्ता को 15 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंचना होगा। 30 मिनट में निस्तारण करना होगा, इसके बाद 40 मिनट में सी-विजिल में अप्रूव करने में लग जाएगा। इसके तहत चार विधानसभा में सरकारी वाहन उपलब्ध करा दिए गए हैं। यह सी-विजिल व कंट्रोल रूम से मिलने वाली सूचनाओं पर तुरंत पहुंचकर निस्तारण करेंगे। जिससे चुनाव में किसी प्रकार के आचार संहिता का उल्लंघन न हो सके। बता दें कि जिले की घोसी लोकसभा क्षेत्र में एक जून को मतदान तथा चार जून को मतगणना होनी है। अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने कहा कि उड़न दस्ते की 12 टीमें बनाई गई हैं। इसके लिए हर विधानसभा में तीन-तीन टीमें लगाई गई हैं। वह वाहन से आठ-आठ घंटे भ्रमण करते रहेंगे। इन्हें चुनावी शिकायतों का 100 मिनट के अंदर निस्तारण करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें