फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के चलते 12 घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। आधी रात से शुरु हुई बारिश से जिला मुख्यालय सहित कई शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत उपकरणों में गड़बड़ियां आ गईं, मंगलवार को उन्हें ठीक करने में विभागीय कर्मचारियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। घटों की मशक्कत के बाद बिजली सप्लाई बहाल करने में 12 से 14 घंटे लग गए। इस दौरान शहरी क्षेत्रों में पानी के लिए लोगों को तरस जाना पड़ा। बुधवार को दोपहर बाद बिजली सप्लाई बहाल हो पाई। बलिया मोड़ से लेकर ख्वाजाजहांपुर, आफिसर्स कालोनी की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। इसे बहाल करने में 13 घंटे लग गए। बुधवार की दोपहर बाद सप्लाई शुरु हो पाई। इसके अलावा शहर के भीटी, डा. रामलाल की गली, बाणी कोट, नरईबांध, ग्रीन लेन, रघुनाथपुरा, भरहूपुरा, डोमनपुरा, हकीकतपुरा, मुंशीपुरा मुहल्लों में बिजली सप्लाई पर असर पड़ा। भीटी, मुंशीपुरा सहित शहर के कई मुहल्लों में बिजली के आने जाने का क्रम शाम तक चलता रहा। घोसी : नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार की भोर से बरसात के चलते दो स्थानों पर मेन सप्लाई में फाल्ट होने के चलते दोपहर तक बिजली गुल रही।विभागीय कर्मचारियों के परिश्रम के बाद फाल्ट ठीक होने के बाद लोगों को राहत मिली। एसडीओ बलबीर यादव के निर्देश पर अवर अभियंता सुधीर कुमार बिजली कर्मचारियों, कमलेश, प्रवीण, तेजबहादुर, बृजेश को साथ लेकर फाल्ट की तलाश में लग गए। काफी प्रयास के बाद जामडीह गांव के पास और चौथीमिल के पास कटघरा महलू 132 सब स्टेशन से आने वाली में लाईन में फाल्ट मिला। जेई सुधीर कुमार ने बताया कि विद्युत पोल पर बरसात के कारण पेड़ की डाली गिरने से तार टूटने और इन्सुलेशन में खराबी के चलते भोर से लेकर दोपहर तक बिजली बाधित रही। रानीपुर : सुबह आठ बजे से रानीपुर विधुत उपकेंद्र के 33 केवी की सिटी फट जाने के कारण पूर्वी और उतरी फीडर के चालीस गावों की बीजली आपूर्ति 12 घण्टे बाधित रही। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युत उपकेंद्र रानीपुर के पूर्वी उतरी फीडर से क्षेत्र के 40 गावों पलिया, भुसुवा, बकरी, सेमरी, प्रभुण्डा, रामपुर बखरिया, रानीपुर, गोकुलपुरा, खण्डेरायपुर सहित अन्य गावों में बीजली आपूर्ति होती है। बुधवार की सुबह आठ बजे पूर्वी उतरी फीडर की तैतीस केवी की सिटी फट जाने के कारण इन क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति दिनभर 12 घण्टे से बाधित रही। इस सम्बंध में अवर अभियंता छोटेलाल का कहना है की फाल्ट को ठीक कराकर जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें