फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 12 लिपिक होंगे भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय बाद जिले के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में गैरशैक्षणिक लिपिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले के 12 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त एक-एक कुल 12 लिपिक पदों पर सीधी भर्ती से भरे जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने रिक्त पदों पर भर्ती के लिए निदेशालय से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

जिले में 67 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। माध्यमिक विद्यालयों में लंबे समय से गैर शैक्षणिक लिपिक पद रिक्त चल रहा था। लिपिक पद पर आवेदन के लिए इंटरमीडिएट उत्तीर्ण के साथ ट्रिपल सी, हिंदी और अंग्रेजी में 25 व 30 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदनकर्ता को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा में 50 प्रतिशत या अधिक परसेंटाइल प्राप्त होना अनिवार्य है। अधिकारियों की मानें तो निदेशालय से अनुमति मिलने के बाद विद्यालय स्तर से लिपिक भर्ती के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा। इसके लिए तीन सदस्यीय चयन समिति गठित की गई है। चयन समिति में विद्यालय प्रबंधक, जिलाधिकारी द्वारा नामित सदस्य, जिला विद्यालय निरीक्षक शामिल होंगे।
जिले के 12 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त एक-एक पद कुल 12 लिपिक पदों पर भर्ती के लिए निदेशालय से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवेंद्र कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें