फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल का नेटवर्क फेल होने से उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। नगर पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों में लगे बीएसएनएल सहित अन्य दूसरी संचार कंपनियों के नेटवर्क आए दिन फेल होने से उपभोक्ता परेशान हैं। बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में मोबाइल और टेलीफोन सेट सो पीस बनकर रह गए हैं। चिरैयाकोट नगर पंचायत में लाखों की लागत से टेलीफोन टावर लगा है। इससे नगर पंचायत सहित आस पास के दर्जनो गांवों के बीएसएनएल उपभोक्ताओं को सिग्नल नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों की मानें तो विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण काफी समय तक नेटवर्क बाधित हो जा रहा है। क्षेत्र के सुरेश गुप्ता, इद्ररीश अंसारी, महमूद आलम, राकेशचंद वर्मा, मुकेश चौहान आदि ने बताया कि काफी दिनों से नेटवर्क की समस्या आ रही है। लोगों को काल करने के लिए तरह तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही है। संबंधित अधिकारी बार बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं कर पा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें