फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण कार्य को बनाएं सजीव, रुचिकर

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से फतहपुर मंडाव ब्लाक संसाधन केंद्र पर चल रहा तीन दिवसीय प्रिंट समृद्ध वातावरण एवं पुस्तकालय प्रबंधन प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हो गया। बीईओ पंकज कुमार सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान दी जाने वाली नवीन जानकारियों का शत प्रतिशत उपयोग कर विद्यालयीय वातावरण को सुंदर बनाने में किया जाना नितांत जरूरी है। रटने की प्रवृत्ति को छोड़ते हुए बच्चों को आसपास के वातावरण से जोड़ते हुए सिखाने की जरूरत है। प्रशिक्षक संजीव सिंह, सूर्यकांत तिवारी, प्रेम सागर, सत्य प्रकाश ने कहा कि शिक्षण कार्य को सजीव तथा रूचिकर बनाया जाए। बच्चों को परिवेश से जोड़ते हुए विषयवस्तु की जानकारी दी जाए। एबीआरसी राधेश्याम पांडेय ने प्रशिक्षण के अनुरूप शिक्षण कार्य की अपील की। इस अवसर पर गुलाब गुप्त, कन्हैया यादव, जमील, रविंद्र मौर्य, संजय सिंह, मणिप्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें