फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र बनाए गए विद्यालय की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र के सलेमपुर रामपुर में यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए बनाए गए एक परीक्षा केंद्र के मामले में ग्रामीणों की शिकायत पर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. केसी भारती ने उप जिलाधिकारी मधुबन को पत्र लिखा है। क्षेत्र के सलेमपुर रामपुर स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद इंटर कालेज को यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। गांव के लोगों का आरोप है कि विद्यालय की मान्यता जिस आराजी नंबर पर ली गई है। वहां विद्यालय ही नहीं है। जबकि वर्तमान एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मामले का संज्ञान में लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. केसी भारती ने उपजिलाधिकारी मधुबन को पत्र लिखा है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. केसी भारती का कहना है कि मामला संज्ञान आया है। उपजिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है। जांच रिपोर्ट केेे आधार पर कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें