फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में पहुंचे सपाई, दी पार्टी की नीतियों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील के छह गांवों में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने भ्रमण कर ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं, साथ ही समाजवादी विकास से लोगों को अवगत कराया। समाजवादी विकास विजन तथा सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत गुरुवार को पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव और पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी मधुबन विधानसभा के मुहम्मदपुर, चंद्रापार, गौरी सरदहा, नेमढाड़, भेड़कुल सुल्तानपुर गांवों में पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ ही उन्हें सपा शासन में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपने पार्टी के जीत के प्रति लोगों को आश्वस्त किया। इस मौके पर गुड्डू चौधरी, राजेंद्र मिश्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें