मधुबन। कोतवाली क्षेत्र के दो स्थानों पर बुधवार को मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें सीएचसी फतहपुर मण्डाव में भर्ती कराया गया। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर के स दर्ज किया है। लौवासाथ निवासी लक्ष्मण साहनी पुत्र महावल अपने खेत में बुवाई के लिए खाद बीज लेकर पहुंचा था। इसी दौरान जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही साहब, दयाल, अनूप व चंद्रदीप उर्फ झाबर ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया। एक अन्य घटना में थाना क्षेत्र के सिपाह इब्राहिमाबाद निवासी राजदेव ने घनश्याम राजभर पर दुकान लगाने को लेकर मारने पीटने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।