फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना टिकट घूमते मिले 15 लोगों का हुआ चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर(मऊ)। मुहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम करीब सात बजे आजमगढ़ आरपीएफ प्रभारी राशिद बेग मिर्जा के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आरपीएफ द्वारा रेलवे स्टेशन से बिना टिकट के अवैध रूप से प्लेटफार्म पर घूमते हुए 15 लोगों को पकड़ा। साथ ही रेलवे अधिनियम के तहत चालान की कार्रवाई की। आरपीएफ द्वारा इस दौरान कई ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एएसआई बृजभूषण राय, अजय सोनकर, संतोष सिंह राकेश राय, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें