फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किया विभिन्न गांवों में रूट मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने की मुहिम में जुटी पुलिस ने शनिवार को कोतवाल मुहम्मदाबाद गोहना महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में मुख्य मार्गों पर रूट मार्च किया। पुलिस ने थाना क्षेत्र के युसुफाबाद, जमीन दुर्गा, खाकीबाबा कुटी, मोलनागंज, रोडवेज, बलीनगर, कमालुद्दीनपुर आदि स्थानों का पैदल रूट मार्च किया। इस दौरान उन्होंने बनाए जा रहे दुर्गा पंडालों को भी देखा। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पूजा के दिन से लेकर मूर्ति विसर्जन के दिन तक के लिए दिशा निर्देश देते हुए कहा कि डीजे की आवाज कम होनी चाहिए। कहा कि कोई ऐसा कार्य नहीं करेंगे जिससे किसी प्रकार की अशांति उत्पन्न हो। चेताया कि यदि ऐसा कोई करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाई की जाएगी। रूट मार्च में थानाध्यक्ष सौरभ कुमार राय, एसआई, विकास यादव, शिव प्रकाश यादव, थानाध्यक्ष रानीपुर अशोक कुमार, कोतवाल मुहम्मदाबाद गोहना महेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें