फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई साल से नहर में नहीं आ रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के तराईडीह से निकली मीरपुर माइनर में कई वर्षों से पानी नहीं आ रहा है। इससे आक्रोशित जिला पंचायत सदस्य सुभाष चंद्र यदुवंशी ने शनिवार को जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंप कर साफ-सफाई के साथ टेल तक पानी पहुंचाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने चेताया कि यदि 18 सितम्बर तक सफाई करके नहर में पानी पहुंचाया गया तो धरना प्रदर्शन करने को विवश होंगे। जिलाधिकारी को सौंपे मांगपत्र में जिला पंचायत सदस्य सुभाष यदुवंशी ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते नहर में बहुत दिनों से पानी के न आने के चलते खर पतवार जम गया है। पानी के अभाव में फसलें नष्ट हो रही हैं। यदि नहर की साफ सफाई करके नहर के टेल तक पानी नहीं पहुंचाया गया तो किसानों के साथ 18 सितम्बर को तराईडीह नहर पुल पर सिंचाई विभाग के खिलाफ एवं नहर में पानी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इसके बाद भी पानी का समाधान नहीं हुआ तो किसान नहर पाटों आंदोलन शुरू कर देंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुभाषचंद यदुवंशी, सीताराम यादव, तिलचंद, वीरेंद्र राय, श्रवण यादव, रामधनी, गोविंद यादव, नारद गोंड़, संजय, गुलैची, मुराली, मुसाफिर, दशरथ राजभर, मुलायम मौर्य, शिवचंद कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें