जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के जिला अध्यक्ष राजकुमार चौहान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को डीएम प्रकाश बिंदु को सदर अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गलत पीएम रिपोर्ट देने के विरोध पर ज्ञापन सौंपा। सौपे गए ज्ञापन में बताया गया हैं कि सहेजू चौहान का शव मिलने पर 5 अगस्त को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया था। जहां डाक्टरों ने पीएम रिपोर्ट में मृतक की मौत पानी में डूबने से दिखाई गई है। जबकि ज्ञापन सौंपने वाले लोगों का आरोप हैं कि मृतक की हत्याकर उसके शव को पोखरे में फेंक दिया गया था। ज्ञापन सौंपने वालों में टूल्लु चौहान, उदय चौहान, कृष्णा चौहान, घुरभारी, बेचू, हरिकेश, धर्मेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।