फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को अच्छी तालीम पर जोर दे मंसूरी समाज

विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र मंसूरी समाज कल्याण समिति की ब्लॉक स्तरीय बैठक परदहा ब्लाक के रणवीर पुर में जिलाध्यक्ष एहसान मंसूरी की अध्यक्षता में रविवार को हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मुश्ताक अली मंसूरी ने कहा कि मंसूरी समाज के लोगों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है। इसके चलते मंसूरी समाज के बच्चे अच्छी तालीम हासिल नहीं कर पाते हैं। ऐसे में हम सब को बच्चों की अच्छी तालीम पर ध्यान देना होगा। उन्होंने प्रदेश एवं केंद्र सरकार से मांग किया कि मंसूरी समाज के विकास एवं उत्थान के लिए उचित कदम उठाएं। इस अवसर पर मु. हदीस मंसूरी, इस्लाम मंसूरी मोहम्मद ,अली मंसूरी, मोतिन मंसूरी, राजू मंसूरी , आलम मंसूरी ,नदीम मंसूरी, मनु मंसूरी, शकील उपस्थित थे। इस मौके पर सेराज अहमद को परदहा ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। संचालन रमजान मंसूरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें