मऊ। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को नगर के अलाउद्दीनपुरा स्थित संगठन कार्यालय पर हुई। इसमें मंडी शुल्क समाप्त करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने कहा कि पीएम ने घोषणा की थी कि जीएसटी के अतिरिक्त कोई कर नहीं लगेगा। इसके बाद भी उत्तर प्रदेश में ढाई प्रतिशत मंउी शुल्क लग रहा है। जबकि गैर प्रदेशों में यह शुल्क नहीं लगता है। कहा कि इस मामले में जून माह में मुख्यमंत्री से मिलने व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ जाएगा। बैठक में स्वतंत्र साहू, जगदीश प्रसाद गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, राजीव रस्तोगी, फतेह बहादुर गुप्ता आदि शामिल रहे।