फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा के तहत कार्य न होने पर पलायन कर रहे हैं मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)। ब्लाक मुख्यालय स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधु की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत कार्य न होने और बेरोजगारों को रोजगार न मिलने की समस्या पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधु ने कहा की ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत होने वाले कार्य धन अभाव पर रुके पड़े है। कार्य न होने के चलते बेरोजगार मजदूूरों को रोजगार न मिलने के कारण पलायन करने को मजबूर है। यहीं नहीं इसके पूर्व में कराए गए कार्यों को अभी तक भुगतान नहीं होने से मनरेगा मजदूरों को जीवन यापन करने में अनेक प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ केंद्र सरकार अधिक से अधिक रोजगार देने का दावा कर रही है वही मनरेगा के तहत कोई कार्य नहीं होने से बेरोजगारों में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है। बैठक में रामहरी चौहान ,मनोज यादव प्रवीण चौरसिया बन्ने खा अजीत यादव, पंकज राय मनीष सिंह नेसार नोमानी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें