फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में आरोपी पति और सास की जमानत खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयश्री आहूजा ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति और सास की जमानत अर्जी खारिज कर दी। मामले के अनुसार बलिया जनपद के मनियर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तम पट्टी गांव निवासी चंदन यादव पुत्र राधेश्याम यादव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई। वादी का कथन है कि उसकी बहन अंकिता यादव की शादी 17 जून 2017 को चंद्रभान यादव के साथ हुई थी। दहेज के लिए ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। 24 जनवरी 2018 को ससुराल वालों ने उसे मार डाला । मामले में आरोपी हलधरपुर थाना क्षेत्र के ढैचा गांव निवासी चंद्रभान यादव पुत्र देवनाथ और सुरसती पत्नी देवनाथ की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई। बचाव पक्ष और प्रभारी डीजीसी फौजदारी शिवदत्त यादव के तर्कों को सुनने तथा केस डायरी का अवलोकन करने के बाद जिला जज ने जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें