फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
जलनिगम विभाग कार्यालय में दो सूत्रीय मांग को लेकर उत्तरप्रदेश जलनिगम समन्वय समिति के तत्वाधन में कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताल में कर्मचारियों के साथ सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारियों ने भी भाग लिया। समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष जेई अमित सिंह ने बताया कि जलनिगम को लोक स्वस्थ्य अभियंत्रण विभाग के नाम परिवर्तित करने की मांग काफी समय से समिति द्वारा की जा रही है। वहीं सातवा वेतनमान बढ़ाने की मांग पूरी न होने तक 21 मई से अिनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया है। हड़ताल में सचिन प्रजापति, हरी पांडेय, निरंजन कुमार भारती सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें