दोहरीघाट। कस्बे के गोठा बाजार में साहित्य परिषद गोठा की ओर से 21 अप्रैल को गोठा बाजार के मंडी प्रांगण में होने वाले ऑल इंडिया कवि सम्मेलन मुशायरा और प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने के साथ कवि सम्मेलन में शामिल होने वाली लखनऊ की कवयित्री कविता तिवारी, राजस्थान के योगेंद्र शर्मा, अशोक सुंदरानी, रश्मि शाक्या, रामकिशोर तिवारी की आने की जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी मुख्य अतिथि आशुतोष द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि आलोक जायसवाल, पूर्व विधायक उमेश पांडेय उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार राय करेंगे।