घोसी। क्षेत्र के बनगॉवा स्थित जैश किसान इंटर कालेज के सभागार में सत्र 2018-19 में प्रवेश की प्रक्रिया को लेकर सोमवार को बैठक हुई। प्रधानाचार्य परमानंद यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा माध्यमिक विद्यालयों के लिए शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया। इसमें कक्षा छह व नौ तक प्रवेश की तिथि 25 अप्रैल निर्धारित की गयी। सभी शिक्षक अपने-अपने क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को शासन द्वारा निर्धारित तिथि से पूर्व अपना प्रवेश सुनिश्चित कराएं। इस दौरान नुरूल इस्लाम, रामलखन यादव, जकाउल्लाह, योगेंद्र, संतोष सिंह, बृजेश कुमार गिरि, मुशीर अहमद, विनीत प्रताप राय, सामिर, नफीस आलम आदि रहे।