फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी रात परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। दिल्ली जाने वाले दर्जनों यात्रियों को समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जब उन्हें मालूम चला कि गुरुवार को दोपहर में आनी वाली लिच्छवी एक्सप्रेस शुक्रवार की भोर में पहुंचेगी। इसके चलते इस ट्रेन में रिर्जेवेशन करवा चुके यात्री मजबूरन होटल और स्टेशन पर रात काटने को मजबूर रहे। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे ट्रेन के पहुंचने पर वो गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुए। सीतामढ़ी से दिल्ली आनंद बिहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस गुरुवार अपने निर्धारित समय दोपहर 12.30 की जगह करीब 14 घंटे लेट चलने के चलते शुक्रवार की सुबह करीब आठ प्लेटफार्म एक पर पहुंची। ट्रेन के लेट होने से कई यात्री मजबूरन अपने परिवार के सदस्यों से नगर के होटल में रूकने को विवश रहे। वहीं समक्ष न होने के चलते कई यात्री अपने परिवार के साथ स्टेशन पर पूरी रात गुजारने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें