घोसी। जनपद के प्रभारी मंत्री नंद कुमार नंदी का शनिवार की रात में गोरखपुर जाते समय भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के आवास पर पार्टी करर्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर नंदी ने कहा कि सभी कार्यकर्त्ता पार्टी के निर्देशानुसार गांव गांव जाकर प्रदेश और सरकार के विकास कार्यो को लोगो को बताएं। प्रदेश की योगी सरकार ने अपने संकल्प पत्र की घोषणाओं के अनुसार किसान की कर्जमाफी, अपराध मुक्त प्रदेश,घर घर में शौचालय बनाने आदि वादे पूरा कर दिए हैं। प्रदेश में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर लाखों किसानों के कर्ज माफी हुई है।प्रमुख सड़क के मानक के अनुसार बनने के साथ चौड़ी बन रही है।सबको एक सामान विजली मिल रही है।वीआईपी कोटा समाप्त कर दिया गया है।अपराधी या तो जेल में है,या प्रदेश से बाहर हैं। केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना से बड़े पैमाने पर गरीबों के घरों में गैस कनेक्शन मिला है। वे धुंआ रहित वातावाण में खाना बना रही हैं। प्रतिदिन 40 किलोमीटर हाइवे बन रहा है।वाराणसी घोसी गोरखपुर मार्ग के फोरलेन का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा दिया है।भू माफिया,शराब माफिया परेशान हैं।जनता इनके झांसे में नहीं आने वाली है।गठबंधन हताशा का प्रतीक है।जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार कार्यकर्त्ता पदाधिकारी गांव गांव जाकर प्रदेश सरकार के विकास कार्यो को बताकर लोगो को पार्टी से जोड़ रहे है।स्वागत करने वालो में कंवल देवी गिरी,डा अम्बिका यादव,कृपाशंकर सिंह,बब्लू गुप्ता,अशोक,अनिल निषाद,नागेंद्र सिंह आदि रहे।