मऊ। नगर पालिका के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में 6.12 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले बाउंड्री और गेट के निर्माण कार्य का लोकार्पण शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने किया। इस दौरान नपाध्यक्ष तैयब पालकी ने कहा कि लोगों की समस्याओं का निस्तारण के लिए नगर पालिका परिषद में एक शिकायत केंद्र खुलने वाला है। जिससे नगरवासियों की समस्याओं को का त्वरित निराकरण किया जा सके। इस मौके पर वार्ड सभासद दुर्गेश सिंह,महेंद्र सिंह, रमाकांत पाण्डेय, मन्ना पाण्डेय, कन्हैया सिंह, संजय सिंह, राजा सिंह, अंकुर सिंह, अर्जुन सिंह, अरविंद सिंह अन्य मुहल्लावासी मौजूद रहे।