मऊ। उ.प्र.बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय तिवारी ने शासन से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लंबित वेतन विसंगति का निराकरण न होने पर 14 मार्च से पल्स पोलियों कार्यक्रम का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बताया कि 12 मार्च तक उनके मांगों को निराकरण न करने पर एसोसियेशन 12 मार्च से पल्स पोलियो कार्यक्रम का पूरी तरह से बहिष्कार करेगी।