फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया की क्षतिग्रस्त पटरी कह रही विभागीय उपेक्षा कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाह इब्राहिमाबाद। अकोल्ही से सुल्तानपुर बाजार जाने वाले संपर्क मार्ग पर स्थित भैरोपुर नहर पर स्थित पुलिया की पटरी टूट जाने से राहगीरों को खतरा बना रहता है। इस पुलिया की पटरी विगत छह महीने से टूटी पड़ी है। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता से यह वैसे ही उपेक्षित हाल में पड़ी है। ज्ञात हो कि इसी पुलिया से होकर दरगाह से घोसी जाने वाली सवारी गाड़ियां गुजरती हैं और सैकड़ों मोटरसाइकलें प्रतिदिन गुजरती हैं। विगत वर्ष प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चचाईपार से दोहरीघाट तक बनी इस सड़क से लगभग छह महीने पहले गुजर रहे एक ट्रक के धक्के से पुलिया की पटरी टूट गयी थी। तबसे आज तक नहीं बन सकी और विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते उसी हाल में पड़ी है। इस संबंध में क्षेत्र के तज्जुर्रहमान, विनोद पाठक , रविकुमार चौरसिया ,गुड्डू मौर्य, विपिन विहारी पाठक और चंद्रिका पाठक आदि का कहना है कि पुलिया की ये टूटी पटरी किसी भी समय एक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।इस संबंध में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता वीरेंद्र चौधरी का कहना है कि बजट की मांग की गई है ,उपलब्ध होती ही पुलिया की पटरी की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें