फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताड़ के पेड़ से गिरकर घायल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। मधुबन थाना क्षेत्र के समस्तपुर अहिरौली गांव में मंगलवार की शाम को पत्ती तोड़ने के दौरान ताड़ के पेड़ से गिरकर घायल हुए अधेड़ की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस अधेड़ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। मृत अधेड़ लक्षनपति राजभर 64 मंगलवार को घर के पास मौजूद ताड़ के पेड़ पर पत्ती तोड़ने के लिए सीढी लगाकर चढ़ा था। इस दौरान कुछ उपर जाने के बाद उसका हाथ छूट गया। परिणाम वह नीचे गिर कर घायल हो गया। परिवार के सदस्य घायल कोप उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर मंडाव ले गए। जहां उसकी देर रात को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें