मऊ। डीसीएसकेपीजी कालेज के प्राचार्य डा. अरविंद कुमार मिश्र ने मंगलवार को बताया कि 14 दिसंबर से महाविद्यालय में आयोजित होने वाली बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित होनी है। संतबुला सत्यनाम दास बीरबल स्नातकोत्तर महाविद्यालय अमारी दुल्लहपुर गाजीपुर, राजन चंद्रिका महाविद्यालय गुलाल सराय गाजीपुर, पार्वती महिला डिग्री कालेज दोहरीघाट, ऋषि रामनरेश कृषक महाविद्यालय मोलनापुर दुबारी, रामधन दामोदर महाविद्यालय कसारा, कुमार परमार्थ बाबा गोविंद महाविद्यालय कल्याणपुर, मुसाफिर प्रभवती महाविद्यालय सलाहाबाद बचौना, बाबा भृगु महाविद्यालय पलिया, कृष्णा महाविद्यालय ताजपुर उस्मानपुर पिपरीडीह, शिवकुमारी साहब महाविद्यालय क्यामुपर मुहम्मदाबाद गोहना, पूर्वांचल महिला डिग्री कालेज भिखारीपुर, चंद्रशेखर महाविद्यालय सहजादपुर नियामतपुर, आरएफ महिला महाविद्यालय शमशाबाद करहां की समस्त परीक्षाएं तालीमुद्दीन निस्वां डिग्री कालेज में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी।