रतनपुरा। क्षेत्र के भुड़सुड़ी स्थित मर्यादा पुरुषोत्तम महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव के तय शेड्यूल के तहत मतदान 13 दिसंबर को होगा। महाविद्यालय प्रशासन की तरफ से चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। कुल 1120 छात्र छात्राएं पांच प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त मंत्री, संकाय प्रतिनिधि पदों पर दो-दो प्रत्याशियों के होने से सीधी टक्कर है। अपनी अपनी जीत के लिए सभी प्रत्याशी गुड़ा गणित बैठा रहे हैं। हर पद पर दो उम्मीदवार होने से चुनाव काफी रोचक एवं दिलचस्प हो गया है। कालेज के प्राचार्य. डॉ. सुरेश सिंह तथा निर्वाचन अधिकारी डॉ. रविंद्र नाथ मिश्रा ने बताया की चुनाव की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मतदान के दिन ही मतगणना कर विजयी प्रत्याशियों को शपथ ग्रहण करा कबर उसी दिन प्रमाण पत्र दे दिया जाएगा।