कोपागंज । सावन महीने में श्रद्धालुओं का बाबा धाम जाने का सिलसिला जारी है। कोई श्रद्धालु जत्था में बाबा धाम के लिए रवाना हो रहे हैं तो कोई रेल या अन्य माध्यम से। स्थानीय स्तर पर विभिन्न शिवालयों एवं मंदिरों में पूजन अर्चन करने के बाद श्रद्धालु बोल बम और हर हर महादेव के जयघोष के साथ देवघर (बाबा धाम)के लिए रवाना हो रहे हैं। इसी क्रम में कोपागंज के खुखुंदवा,चेराराम का पुरा गांव से कांवरिया संघ का जत्था सेफ्क्रीट सेवा समिति के तत्वावधान में बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। इसके पूर्व कांवरियों ने कोपागंज स्थित गौरीशंकर मंदिर में पूजन अर्चन किया। कांवरियों का कहना था कि बाबाधाम जाकर पूजन अर्चन करने से मनोकामना पूरी होती है। इस समिति द्वारा हर वर्ष बाबा धाम की यात्रा कराई जाती है। जत्थे में अजीत, अविनाश पांडेय, कुंदन सिंह, अमित तिवारी, दीपक, आशीष तिवारी, रतन मिश्रा, नीलेश राय, सुनील सिंह, सुमंत दादा, संतोष प्रजापति, उपेंद्र राय, राजू आदि शामिल रहे । ब्यूरो