मऊ। रविवार को जिले में 1121 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई।सकारात्मक बात रही इसमें कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। सीएमओ डॉ.सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को एंटीजेन से 535 संदिग्धों की जांच की गई।वहीं लैब से 335 लोगों की रिपोर्ट आई।दोनों जांच रिपोर्ट में कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। जिले में अब तक 3014 मरीज मिल चुके है, इसमें 2973 मरीज रिकवर हो चुके है। 39 मरीजों की मौत हो चुकी है, 2 सक्रिय मरीज है, दोनों मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में चल रहा है।बताया कि अब तक एंटीजेन से 1 लाख 73 हजार 920 लोगों की जांच की गई है।इसमेंद 1649 लोग संक्रमित मरीज मिले है। वहीं 1 लाख 34 हजार 713 लोगों का सैंपल लैब में भेजा जा चुका है।