फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जिले के 1.12 लाख बच्चों को शीघ्र मिलेगा डीबीटी योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय विद्यालय 16 जून को खुलेंगे। इससे पहले ही जूते मोजे ड्रेस आदि के लिए छात्र छात्राओं के अभिभावकों के खाते में डीबीटी के जरिये बारह सौ रुपये भेज दिए जाएंगे। विभाग की ओर से अभिभावकों का आधार सत्यापन किया जा रहा है। जिले में 1208 परिषदीय विद्यालय हैँ। इसमें 1.23 लाख बच्चे पढ़ते हैं। शासन ने ग्रीष्मावकाश के दौरान ही छात्रों व उनके अभिभावकों के आधार का मिलान करने का निर्देश दिया है। जून माह में ही जूता मोजा बैग व ड्रेस की खरीदारी के लिए अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से धनराशि भेजने को कहा है। विभाग ने आधार वेरीफिकेशन की प्रक्रिया तेज कर दी है। प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज आंकड़े के अनुसार 1.12 लाख बच्चों के आधार सत्यापन अंतिम दौर में है। छह हजार बच्चों के आधार सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। वही, आधार कार्ड न होने से पांच हजार छात्रों का सत्यापन नहीं पाया है। उनके अभिावकों के खाते में धनराशि पहुंचने में देर हो सकती है। गर्मी की छुट्टी के चलते विद्यालयीय स्तर पर आधार सत्यापन की प्रगति धीमी है। इस बाबत जिला समन्वयक अवधेश कुमार का कहना है कि लगभग 1.12 लाख बच्चों के आधार सहित अन्य डाटा वेरीफिकेशन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जून तक आधार वेरीफिकेशन कार्य पूरा करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें