मऊ। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आजमगढ़ तिराहे पर चीन का पुतला फूंका। जैश-ए- मुहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने के प्रस्ताव पर विरोध करने पर कार्यकर्ताओं ने चीन विरोधी नारे भी लगाए। इस अवसर पर विहिप के गोरक्ष प्रांत के उपाध्यक्ष रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि चीन ने चौथी बार मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित होने से बचाया है। समय आ गया है कि चीन के सामानों का बहिष्कार कर बदला लिया जाए। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि चीन का दोहरा चरित्र स्पष्ट हो गया है। इस अवसर पर बजरंग दल के जिला संयोजक अभिषेक भारद्वाज, सुजीत भारद्वाज, विशाल चौहान, प्रकाश सरोज, शाहिल, सचिन, शिवम, वीरेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, आकाश पांडेय, शैलेश मौर्य आदि रहे।